वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
वाल्मीकि नगर क्षेत्र के निचले इलाके जिनमें
ठाड़ी बीओपी, हवाई अड्डा, लक्ष्मीपुर, खड़ंजा टोला, लक्ष्मीपुर भेडिहारी मुख्य सड़क,भेरिहारी बंगाली कौलनी, रोहुआ टोला, चकदहवा,बीन टोली, कानहीं टोली आदि क्षेत्रों में गंडक बाराज के बाढ़ का पानी जिससे लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त और नारकीय हो गया है।
बारिश और बाढ़ के पानी के कारण सड़कें डूब चुकी है। प्रशासन और सशस्त्र सीमा बल की तत्परता से पीड़ित परिवारों को ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया गया है। भारी संख्या में लोग भेडिहारी बंगाली कॉलोनी स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शरण लिए हुए है। सामुदायिक किचन के माध्यम से लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा हैं।
लक्ष्मीपुर रामपुरवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुमन सिंह के द्वारा बाढ़ आपदा के समय पीड़ित परिवारों के बीच सुखा राशन (चुरा- मीठा) का वितरण किया जा रहा है। मुख्य सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है। भेडिहारी चौक और मुख्य सड़क पर बाढ़ का पानी का स्तर बढ़ता जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो रहा है। ठाड़ी सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी और जवान बीओपी में पानी भर जाने के कारण हवाई अड्डा के लॉन्ज में शरण लेने पर मजबूर हूंए है । रोहुआ टोला,खड़ंजा टोला, चकदहवा क्षेत्र, और गोदाम टोला क्षेत्र के ग्रामीणों की स्थिति बदतर बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक बराज के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण ठाड़ी गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। ग्रामीण ऊंचे स्थानों की तरफ अपनी जान माल की रक्षा के लिए प्लायन करना शुरू कर दिएं है।
जिलाधिकारी ने वस्तु स्थिति का लिया जाएजा, अधिकारियों को दिया निर्देश।
पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरणजोत सिंह, पुलिस अधीक्षक बगहा जिला राजेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी एडीएम राजीव रंजन सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निहार भूषण के अलावा अन्य अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र और पीड़ितों को उपलब्ध कराई जा रही सामुदायिक किचन का जाएजा भी लिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया।






