आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार
बेतिया। नगर निगम के वार्ड-42 के सनसरैया में नाला निर्माण को लेकर अतिक्रमण हटाने में भेदभाव के आरोप पर स्थानीय लोगों के विरोध की सूचना मिलते ही महापौर गरिमा देवी सिकारिया स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने स्थिति का जायजा लेकर सरकारी भूमि की पुनर्मापी कराने का निर्देश दिया। महापौर ने कहा कि सीमांकन एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निष्पक्ष और नियमानुकूल होनी चाहिए। पुनर्मापी के बाद स्पष्ट सीमांकन कर निर्माण कार्य निर्बाध जारी रखने का निर्देश संबंधित कर्मियों को दिया गया।

निरीक्षण के दौरान महिलाओं ने पुराने नाले में गाद व कचरा जमा होने से जलनिकासी बाधित होने और गंदे पानी के ओवरफ्लो की शिकायत की। इस पर महापौर ने नाले की तत्काल तल से सफाई कराने तथा गाद-कचरा पूरी तरह हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने सफाई में खानापूर्ति नहीं करने की हिदायत दी।






