Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन आज से वाल्मीकि नगर में टिया फिल्म यूनिट का शूटिंग शुरू।

आज से वाल्मीकि नगर में टिया फिल्म यूनिट का शूटिंग शुरू।

0
412

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि और लवकुश की जन्मस्थली वाल्मीकि नगर की धरती पर सस्पेंस थ्रिलर हिंदी मूवी “टिया” की शूटिंग की आज बुधवार से शुरू हो गई है।
इसी क्रम में एमएलसी संजय सिंह पश्चिम चंपारण जिला के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय अनुमंडल पदाधिकारी गौरव कुमार बगहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार देवेंद्र प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा दो बिड्डू कुमार राम वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह शूटिंग स्थल पर पहुंचे। एमएलसी संजय सिंह जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने फिल्म के बारे में बताया कि यह स्थल बिहार के कश्मीर वाल्मीकि नगर एक गौरव है। क्योंकि बॉलीवुड वाल्मीकि नगर को फिल्म के लिए लोकेशन के रूप में चयनित किया है। मुख्यमंत्री जी के द्वारा बिहार के विकास के लिए हर संभव प्रयास के कारण बिहार उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।बताते चले की स्ट्राइक फिल्म प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले सागर श्रीवास्तव द्वारा निर्मित हिंदी मूवी टिया के लिए पहली बार बिहार के वाल्मीकि नगर थरूहट क्षेत्र में फिल्म का मुख्य शूटिंग स्थल संतपुर सोहरिया पंचायत के घोटवा टोला में एक भव्य सेट का निर्माण किया गया है। यहीं पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा की शुरुआत की थी।इस फ़िल्म का निर्माता सागर श्रीवास्तव ने बताया कि मेरी इच्छा थी कि बॉलीवुड में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी इच्छा थी, कि बिहार की सभ्यता संस्कृति को बेहतर से बेहतर बड़े पर्दे पर दिखाया जाए। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। उन्होंने आगे बताया कि निर्देशन राव देवेंद्र करने वाले हैं।और कैमरा मैन अत्तर सिंह सैनी हैं।जो बॉलीवुड के बहुत से नामचीन फ़िल्म का हिस्सा रह चुके हैं।इसमें मुख्य भूमिका में कश्मीर फाइल फेम दर्शन कुमार और ये कालि-कालि आँखे सीरीज फेम आँचल सिंह और एमएलसी संजय सिंह के पुत्र यशस्वी सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे। इस फिल्म के कला निर्देशक प्रभात ठाकुर है ।इस मूवी में बिहार राज्य के कलाकारों को मौका मिला है।बिहार में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के मकसद से सागर श्रीवास्तव ने इस फ़िल्म का निर्माण बिहार में करने का फैसला किया है। थारू बाहुल्य क्षेत्र वाल्मीकि नगर फिर से एक बार इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराने वाला है।यह फिल्म पारिवारिक , थ्रिलर सस्पेंस मूवी है। जिसे दर्शक काफी पसंद करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!