Wednesday, September 23, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास तिरहुत नहर बांध से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान।

तिरहुत नहर बांध से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान।

0
13

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर स्थित तिरहुत कैनाल के बांध पर वर्षों से रह रहे भूमिहीन लोगों के आशियाना पर बुधवार की दोपहर से सरकार द्वारा बुलडोजर चला कर अतिक्रमण मुक्त अभियान शुरू कर दिया गया।बताते चलें कि गरीब मजदूर भूमिहीन लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर वर्षों से घर बना कर रह रहे लोगों को जल संसाधन विभाग द्वारा पूर्व में तीन बार नोटिस बांट कर उक्त भूमि को खाली करने का निर्देश दिया गया था।तिरहुत नहर अवर प्रमंडल बगहा के अवर प्रमंडल पदाधिकारी के पत्रांक 192 के निर्देशानुसार मुख्य तिरहुत नहर के वि.दु.0 आर डी से वि. दु. 6.7 आर डी तक के नहर बांध भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मियाद मंगलवार को पूरा होने के अगले दिन से अतिक्रमण हटाओ अभियान जिला मजिस्टेट और क्विक रिस्पांस टीम के उपस्थिति में शुरू कर दिया गया है।

अंचलाधिकारी बगहा 2 वसीम अकरम ने बताया कि तिरहुत बांध पर चिन्हित 173 घर को अतिक्रमण मुक्त कराना है।जिसमें लगभग 55 घर येसी हैं जो भूमिहीन हैं।उन लोगों के तत्काल राहत देते हुए छोड़ दिया गया है।उन लोगों को सरकार के द्वारा भूमि उपलब्ध कराने के बाद उन्हें खाली करा दिया जाएगा।फिलहाल गंडक बराज से तीन आर डी पुल तक अवैध रूप से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए जगहों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है।साथ ही बताया कि अतिक्रमण हटाने से पूर्व माइकिंग कर सभी अतिक्रमण कारियों को अपने आप जगह खाली करने का निर्देश दिया गया।उसके उपरांत दोपहर के बाद अभियान को शुरू कर दिया गया।

समाचार प्रेषण तक अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी था।इस अवसर पर आर ओ सह दंडाधिकारी रवि प्रकाश चौधरी, सी ओ बगहा 2 वसीम अकरम,राजस्व कर्मचारी सुदर्शन कुमार, वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, एस एस बी 21 वी वाहिनी गंडक बराज के कंपनी कमांडर लोकेश कुमार बनिया,तिरहुत नहर के सहायक अभियंता सालिक फरीदी,कनीय अभियंता वृद्धवज सरकार,वाल्मीकिनगर थाना के एस आई राजेश कुमार,अनिल कुमार सिंह, ए एस आई प्रमोद कुमार, अंचल अमीन संजीव कुमार,अमित कुमार,पवन कुमार और विकास कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!