Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पुलिस अभियान में 19 आरोपित गिरफ्तार, 205 लीटर से अधिक शराब जब्त

पुलिस अभियान में 19 आरोपित गिरफ्तार, 205 लीटर से अधिक शराब जब्त

0
11

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। पश्चिम चंपारण पुलिस ने पिछले 24 घंटे में विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए 19 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की दैनिक कार्रवाई रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार लोगों में नौ आरोपी उत्पाद अधिनियम के मामले से जुड़े हैं। अभियान के दौरान 205 लीटर 620 मिलीलीटर शराब बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक वारंट के मामलों में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अजमानतीय वारंट का भी निष्पादन किया गया। इस दौरान जिले के अलग-अलग इलाकों में वाहन जांच अभियान चलाया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में पुलिस ने 78,500 रुपये का जुर्माना वसूला। कार्रवाई के दौरान एक स्कूटी भी जब्त की गई।पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के अनुपालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में नियमित जांच एवं गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने के साथ वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए भी अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!