Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सीएसपी संचालक के घर पहुंची पुलिस टीम, दो कैश काउंटिंग मशीन मिली

सीएसपी संचालक के घर पहुंची पुलिस टीम, दो कैश काउंटिंग मशीन मिली

0
11

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। कालीबाग थाना क्षेत्र के मिर्जा टोली में शनिवार देर शाम पुलिस ने सीएसपी संचालक के घर जांच की। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर सदर एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में नगर थाना, कालीबाग थाना और क्यूआरटी की टीम ने तलाशी ली। इस दौरान घर से रुपये गिनने वाली दो मशीनें बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार एनएच-727 के समीप स्थित मकान में देर रात तक बड़ी मात्रा में रुपये की गिनती किए जाने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान सीएसपी संचालक भरत भूषण से पूछताछ की गई। संचालक ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक समेत तीन बैंकों का सीएसपी चलाते हैं। ग्राहकों से प्राप्त रकम की गिनती करने के बाद उसे संबंधित बैंक में जमा कराया जाता है। एसडीपीओ अजीत कुमार के अनुसार तलाशी के दौरान फिलहाल कोई आपत्तिजनक अथवा संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। पुलिस सूचना के आधार और बरामद मशीनों के संबंध में जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!