Saturday, September 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मोटर चोरी के आरोप पर दो पक्ष भिड़े, आठ घायल;दो गिरफ्तार

मोटर चोरी के आरोप पर दो पक्ष भिड़े, आठ घायल;दो गिरफ्तार

0
20

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया/नरकटियागंज। शिकारपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में शनिवार को मोटर चोरी के आरोप को लेकर दो पट्टीदारों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी, लोहे के रॉड और फरसे चलने से आठ लोग घायल हो गए। सभी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चार गंभीर घायलों को बेतिया रेफर किया गया।
एक पक्ष ने आरोप लगाया कि मोटर चोरी के बाद सीसीटीवी फुटेज देखने के दौरान विवाद बढ़ा और दूसरे पक्ष ने मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष ने आरोपों को गलत बताते हुए विवाद का कारण भूमि संबंधी पुराना मामला बताया तथा हमला करने का आरोप लगाया।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वीरन साह और उसकी पत्नी सरिता देवी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!