Saturday, September 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बेतिया राज की छह एकड़ जमीन की फर्जी जमाबंदी, जांच के आदेश

बेतिया राज की छह एकड़ जमीन की फर्जी जमाबंदी, जांच के आदेश

0
2

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार


बेतिया सदर अंचल में बेतिया राज की करीब छह एकड़ जमीन की कथित रूप से फर्जी जमाबंदी कायम करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। टीम को एक सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि सरकारी अभिलेखों और रजिस्टर-2 की अनदेखी कर किस आधार पर जमीन निजी रैयत के नाम दर्ज की गई। जिलाधिकारी ने दोषी अधिकारियों व कर्मियों को चिह्नित कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। दोष सिद्ध होने पर प्राथमिकी के साथ विभागीय कार्रवाई होगी। उधर, बैरिया अंचल में भी बंदोबस्ती की जमीन के दस्तावेजों में छेड़छाड़ की शिकायत मिली है, जिसकी जांच के बाद कार्रवाई की बात कही गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!