Saturday, September 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 650 रुपये गन्ना मूल्य की मांग पर 26 सितंबर को बेतिया में...

650 रुपये गन्ना मूल्य की मांग पर 26 सितंबर को बेतिया में किसानों का धरना

0
18

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। गन्ने के मूल्य और किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर 26 सितंबर को बेतिया में गन्ना उत्पादक किसान बड़ा धरना देंगे। बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ की बैरिया अंचल कमिटी की बैठक में इसकी घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता संजय राव ने की। अखिल भारतीय गन्ना किसान महासंघ के राष्ट्रीय वित्त सचिव प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि किसानों को ईख का मूल्य 650 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए और चीनी मिलों में घटतौली पर रोक लगे।
उन्होंने गन्ने से चीनी के अलावा बिजली, इथेनॉल, खाद और स्प्रीट जैसे उत्पादों से होने वाले मुनाफे में किसानों की हिस्सेदारी, कृषि कर्ज माफी और बकाया राशि का ब्याज सहित भुगतान की मांग उठाई। बंद चनपटिया चीनी मिल को सहकारिता के माध्यम से चालू कराने तथा सभी श्रेणी के गन्ने का एक साथ चालान जारी करने की मांग भी की गई।
संघ के अनुसार, 26 सितंबर को सुबह 11 बजे जिला पदाधिकारी के समक्ष धरना होगा। बैठक में बैरिया सरपंच सुनील यादव, अवधेश पाण्डेय, हरिशंकर यादव, हारून मियां, अशर्फी पटेल, अविषेक राव, शंभू पटेल, विवेक राव, लक्ष्मण पटेल और राजरूप यादव मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!