Saturday, September 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भूमि विवादों में आमने-सामने सुनवाई, 15 मामलों में बनी सहमति

भूमि विवादों में आमने-सामने सुनवाई, 15 मामलों में बनी सहमति

0
12

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

लौरिया। भूमि और रास्ते के विवादों को लेकर महीनों से चल रही फरियादों में शनिवार को प्रशासन की सीधी पहल से 15 मामलों का समाधान हो गया। अंचल कार्यालय में हुई सुनवाई के दौरान पुराने और नये मिलाकर 20 मामले सामने आए। दोनों पक्षों को आमने-सामने सुनने के बाद 15 मामलों में आपसी सहमति बनी और मौके पर ही विवाद समाप्त करा दिया गया।
वहीं, जिन मामलों में तत्काल निर्णय लेना संभव नहीं था, उनमें प्रशासन ने जल्दबाजी के बजाय जांच का रास्ता अपनाया। संबंधित राजस्व कर्मियों को पक्षकारों से जानकारी लेने के साथ अभिलेख और स्थल की जांच करने का निर्देश दिया गया। इन मामलों की अगली सुनवाई अगले शनिवार को होगी।


अंचलाधिकारी आशु रंजन और राजस्व अधिकारी राहुल अग्रवाल की मौजूदगी में हुई सुनवाई में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भूमि और रास्ते के विवादों का समाधान सहमति और नियमों के आधार पर कराया जाएगा। मौके पर सहायक अरविंद कुमार समेत अंचल कर्मी, रैयत और फरियादी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!