आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार
लौरिया-बेतिया एनएच-727 स्थित शनिचरी चौक पर जायसवाल मीट हाउस एवं फैमिली रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। नए प्रतिष्ठान के खुलने से क्षेत्रवासियों को स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण व्यंजनों के साथ परिवार के साथ बैठकर भोजन करने का नया विकल्प मिला है। प्रतिष्ठान के व्यवस्थापक वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों की पसंद, स्वच्छता और बेहतर सेवा को प्राथमिकता दी जाएगी। उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के साथ ग्राहकों को बेहतर पारिवारिक माहौल देने का प्रयास रहेगा। उद्घाटन समारोह में चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतिष्ठान के सफल संचालन की शुभकामना देते हुए कहा कि क्षेत्र में नए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने से रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ स्थानीय बाजार को भी मजबूती मिलती है।

समारोह में बेलवा लौरिया के पैक्स अध्यक्ष राजू ठाकुर, लौरिया नगर पंचायत सभापति प्रतिनिधि संजय कुमार, उपसभापति प्रतिनिधि लडू सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि मैनेजर यादव, अजय ठाकुर उर्फ गोल्डन बाबा, अभिषेक जायसवाल, राजू मल्ल, निर्भय कुमार, कृष्ण प्रसाद, रंजीत जायसवाल, विजय कुमार, मनोहर ठाकुर, रितेश गोंड, अंबुज ठाकुर, अजय कुमार, सुधीर मौर्या व नीरज जायसवाल समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतिष्ठान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और व्यवस्थापक को शुभकामनाएं दीं।






