Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन महाकालेश्वर मंदिर में टिया फिल्म यूनिट ने टेका मत्था।

महाकालेश्वर मंदिर में टिया फिल्म यूनिट ने टेका मत्था।

0
320

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि और लवकुश की जन्मस्थली वाल्मीकि नगर की धरती पर सस्पेंस थ्रिलर हिंदी मूवी “टिया” की शूटिंग की तैयारी जोर शोर पर जारी है।इसी क्रम में निर्माता निर्देशक कैमरा मैन और यूनिट के दर्जनों सदस्यों ने मंगलवार को वाल्मीकि नगर के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बताते चले की स्ट्राइक फिल्म प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले सागर श्रीवास्तव द्वारा निर्मित हिंदी मूवी टिया के लिए पहली बार बिहार के वाल्मीकि नगर क्षेत्र में एक भव्य सेट का निर्माण किया जा रहा है। इस फ़िल्म का निर्देशन राव देवेंद्र करने वाले हैं।और कैमरामैन अत्तर सिंह सैनी हैं।जो बॉलीवुड के बहुत से नामचीन फ़िल्म का हिस्सा रह चुके हैं।इसमें मुख्य भूमिका में कश्मीर फाइल फेम दर्शन कुमार और ये कालि-कालि आँखे सीरीज फेम आँचल सिंह नज़र आएंगी। इस फिल्म के कला निर्देशक प्रभात ठाकुर है ।इस मूवी में बिहार राज्य के कलाकारों को मौका मिला है । जानकारी के मुताबिक मई महीने के दुसरे सप्ताह में टिया हिंदी फिल्म की शूटिंग शुरू होने की संभावना है।बिहार में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के मकसद से सागर श्रीवास्तव ने इस फ़िल्म का निर्माण बिहार में करने का फैसला किया है। थारू बाहुल्य क्षेत्र वाल्मीकि नगर फिर से एक बार इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराने वाला है।यह फिल्म पारिवारिक , थ्रिलर सस्पेंस मूवी है। जिसे दर्शक काफी पसंद करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!