Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन 142 वीं नारायणी गंडकी महा आरती में बुद्धम शरणम गच्छामि का संदेश:...

142 वीं नारायणी गंडकी महा आरती में बुद्धम शरणम गच्छामि का संदेश: स्वरांजलि सेवा संस्थान

0
378

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

वाल्मीकिनगर- भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित बेलवा घाट परिसर में स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा 142 वीं नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैशाख पूर्णिमा एवं बुद्ध जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निर्माता एचेल थारू,विशिष्ट अतिथि निर्माता अरविंद कुमार अकेला, समाजसेवी संगीत आनंद, रोशन कुमार, स्वास्थ्य कर्मी कुमारी संगीता, दिल कुमारी देवी, पंडित रामेश्वर तिवारी,फाइटर जयदेव कुमार ,यूट्यूबर सोनू चौधरी एवं हिरिमती देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि ने संबोधन के क्रम में कहा कि इंसानियत और मानवता से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन ही भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। आज भी बुद्धम शरणम गच्छामि मंत्र को आत्मसात करने की जरूरत है। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं समाजसेवी संगीत आनंद ने बुद्ध जयंती के अवसर पर महात्मा बुद्ध के बताए गए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। हिंदू मान्यताओं के अनुसार वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु ने गौतम बुद्ध के रूप में 9 वां अवतार लिया था। धमाका फिल्म्स के निर्माता अरविंद अकेला ने कहा कि यहां तीन नदियों का संगम है। इसलिए यह धरती काफी पवित्र मानी जाती है। महाप्रसाद की व्यवस्था स्वास्थ्य कर्मी कुमारी संगीता द्वारा की गई। व्यवसाई विजय कुमार गुप्ता के सौजन्य से अंगवस्त्रम द्वारा अतिथिगण सम्मानित किए गए।

थरुहट के फाइटर जयदेव कुमार ने कहा कि संस्था द्वारा 6 नवंबर 2014 से नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भारत नेपाल सीमा पर हर महीने की पूर्णिमा तिथि को महा आरती का आयोजन करके पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के प्रति जन जागरूकता फैलाई जा रही है । यूट्यूबर सोनू चौधरी ने कहा कि प्रतिभाशाली कलाकारों के लिए यह महा आरती का मंच एक विशेष महत्व रखता है। रामा सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा लावारिस दिव्यांग जनों को 14 नवंबर 2012 से दैनिक चलंत दरिद्र नारायण भोज के माध्यम से भोजन दिया जाता है।पंडित रामेश्वर तिवारी ने कथा पूजा एवं हवन द्वारा विश्व शांति की कामना की। संस्था द्वारा आयोजित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में विशिष्ट योगदान देने हेतु पवन भट्टराई, नेपाल के धर्मपाल गुरु वशिष्ठ जी महाराज, अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, नवरत्न प्रसाद, वर्ल्ड मीडिया विजन नई दिल्ली के निदेशक राजेश कुमार गुप्ता, फौजी संतोष कुमार थापा, लेखक एम. शफी, फौजी विद्यासागर राणा, चंदन मिश्रा एवं स्वास्थ्य कर्मी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता के प्रति आभार प्रकट किया गया। इस कार्यक्रम में रेखा थापा, रामा सिंह ,काजल कुमारी, रितिका, संध्या कुमारी, एवं तूफानी ठाकुर की भूमिका सराहनीय रही।संचालन समाजसेवी संगीत आनंद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन निर्माता एचेल थारू ने किया।बुद्धम शरणम गच्छामि ,गंगा मैया की जय, नारायणी गंडकी माता की जय, वाल्मीकि धाम की जय आदि नारों से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान होता रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!