Friday, September 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास तीन वायरल वीडियो से विद्यालयी व्यवस्था पर सवाल, जांच के बाद होगी...

तीन वायरल वीडियो से विद्यालयी व्यवस्था पर सवाल, जांच के बाद होगी कार्रवाई

0
9

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया/योगापट्टी स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय से जुड़े तीन कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद विद्यालय की व्यवस्था और कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। एक वीडियो में नौवीं कक्षा में नामांकन के लिए निर्धारित एक हजार रुपये के बजाय 1400 रुपये मांगने का दावा किया गया है। इसमें प्रधानाध्यापक बृजकिशोर राम का नाम सामने आ रहा है। दूसरे वीडियो में प्रधानाध्यापक कक्ष में शिक्षक सफदर अंसारी के मोबाइल इस्तेमाल करने तथा तीसरे में एक छात्र के अंडे की पेटी ले जाते दिखने का दावा है। हालांकि, लोकल सत्ता इन वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इधर, तीनों वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने नामांकन प्रक्रिया, विद्यालयी अनुशासन और अन्य व्यवस्थाओं की भी समग्र जांच कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!