Friday, August 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास तमकुहवा में किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ की समीक्षात्मक बैठक, संगठन मजबूती और...

तमकुहवा में किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ की समीक्षात्मक बैठक, संगठन मजबूती और किसानों के मुद्दों पर हुआ मंथन

0
2

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

तमकुहवा। किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ की समीक्षात्मक बैठक शुक्रवार को तमकुहवा में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ किसानों से जुड़े मुद्दों, संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी नीरज कुमार, पटना महानगर अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, चनपटिया विधानसभा प्रभारी एवं किसान प्रकोष्ठ के महासचिव गणेश सिंह, प्रदेश महासचिव अभिषेक मिश्रा तथा प्रदेश सचिव अनिल कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ विमलवेंदु सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने किया। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष आकाश राय, संदीप तिवारी, गुलाब चौहान, रमेश यादव, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह उर्फ पप्पू राव, मनीष सिंह राणा, सद्दाम हुसैन, राकेश राम, मनोज तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक के दौरान संगठन को पंचायत एवं प्रखंड स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद किसानों तक पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति सक्रियता बढ़ाने और किसानों के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ विमलवेंदु सिंह उर्फ मुन्ना सिंह द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी नीरज कुमार, पटना महानगर अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव अभिषेक मिश्रा, चनपटिया विधानसभा प्रभारी गणेश सिंह, जिला अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ मुकेश शर्मा तथा सुजीत राव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चंदन कुशवाहा, संदीप तिवारी, रंजन यादव, विजय वर्मा, वीरेंद्र मद्धेशिया, जीतन जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता, रमाकांत पटेल, राजन राम, अनिल कुमार पासी, वीरेंद्र तिवारी और मनीष सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा किसानों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!