विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
हर घर तिरंगा–2026 अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को 65 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया द्वारा सोनाली नाला संवाय के ग्राम बेलाटांडी डॉन में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के कार्मिकों, एकलव्य आवासीय विद्यालय बेलाटांडी दोन के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक संदेशों के प्रति भी जागरूक किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से बचने तथा बालिकाओं की शिक्षा एवं उनके सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया गया।चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्थानीय समुदाय में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा सामाजिक जागरूकता की भावना को सुदृढ़ करना एवं हर घर तिरंगा–2026 अभियान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।






