Sunday, August 9, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास लक्ष्मीपुर में ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहनों के उड़े...

लक्ष्मीपुर में ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे

0
2

जोरदार भिड़ंत में कार चालक गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद बगहा रेफर

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के पास शनिवार की रात करीब कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि चारघरिया गांव निवासी बृजेश कुशवाहा का पुत्र विशाल कुमार कार से कहीं जा रहा था। इसी दौरान लक्ष्मीपुर के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। हादसे में कार चालक विशाल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाल्मीकिनगर पहुंचाया।

यहां चिकित्सक धीरज कुमार ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए बगहा रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। हादसे के कारण कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना के कारणों और दोनों वाहनों की स्थिति को लेकर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। वहीं, हादसे में कार के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने और ट्रैक्टर के दो हिस्सों में बंट जाने से दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!