सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़, सरकार आपके द्वारा आपकी समस्या का होगा समाधान।
विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मझौलिया प्रखंड के बखरिया परसा बहुअरवा तथा गुदरा में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विद्युत विभाग कृषि विभाग मनरेगा आपूर्ति विभाग कृषि विभाग कल्याण विभाग जीविका विभाग आंगनवाड़ी विभाग लोहिया स्वच्छता विभाग स्वास्थ्य विभाग पशुपालन विभाग शिक्षा विभाग श्रम विभाग प्रधानमंत्री आवास योजना विभाग आदि विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे जिसमें ग्रामीणों ने संबंधित विभाग को अपना अपना आवेदन दिया जिसका प्रीती निष्पादन किया गया।
पंचायत सरकार भवन बखरिया में आयोजित सहयोग शिविर का उद्घाटन अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन मुखिया कमलपति देवी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफिजुर रहमान समाज सेवी एकबाली राम ने संयुक्त रूप से किया।

अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि सहयोग शिविर के माध्यम से सरकार के अधिकारी और कर्मचारी आपके घर पर आए हुए हैं। आप सभी का पुनीत कर्तव्य है कि इसका लाभ उठावे और अपनी अपनी समस्याओं से जुड़ी आवेदन देकर त्वरित निष्पादन करावे। उन्होंने कहा कि साइबर फ्रॉड रोकने के लिए सरकार साइबर मंगलवार मना रही है तथा टीवी उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से इलाज की पुरजोर व्यवस्था कर रही है। बखरिया मुखिया कमल पति देवी तथा समाज सेवी एक बाली राम ने आगत अतिथियों को शाल ओढ़ाकर फूल माला पहनाकर पता गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस सहयोग शिविर में अंचलाधिकारी डोली कुमारी सांसद प्रतिनिधि दीपू कुशवाहा भाजपा नेता भिखारी सिंह पैक्स अध्यक्ष गोपीचंद यादव बीसशु्त्री प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर राम अभय कुमार सुनील सिंह कनीय अभियंता सनोज कुमार अनुज कुमार हिमांशु कुमार राम तथा विनय चौबे ए आदि मौजूद थे। प्रखंड के परसा पंचायत में भी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन अंचलाधिकारी डोली कुमारी मुखिया शिव शंकर ठाकुर उर्फ पुतुल ठाकुर डॉ सुरेश कुमार सिंह डाटा ऑपरेटर अजय कुमार पंडित
अवनीश कुमार ठाकुर संदीप सिंह बागड़ यादव भुट्टी यादव आलोक पाल अमेरिका प्रसाद श्री लाल शाह रोशन सिंह कृत सिंह मुकेश महतो अभिमन्यु सिंह पप्पू अजीत विजय सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

बहुअरवा पंचायत में भी बिहार सरकार के निर्देश पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन फीता काटकर एडीएम राजीव रंजन सिन्हा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अखिल वैभव प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन अंचलाधिकारी डोली कुमारी मुखिया देवी सहनी स्वच्छता पर्यवेक्षक राजीव कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। विभिन्न विभागों के स्टॉल पर भारी भीड़ देखी गई तथा संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा जनता की फरियाद का त्वरित निष्पादन किया गया। सहयोग शिविर में प्रधानाध्यापक अरुण कुमार जन वितरण दुकानदार अमरेश कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
गुदरा पंचायत में भी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन अधिकारियों व मुखिया लाल बच्चा यादव ने किया। ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्या से संबंधित आवेदन दिया इसका निपटारा किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन ने बताया कि बखरिया पंचायत में 92% बहुअरवा पंचायत में 77% तथा गुदरा पंचायत में 90% आवेदनों का निष्पादन किया गया।






