Tuesday, July 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास स्वास्थ्य एवं जनकल्याण को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, जनप्रतिनिधियों व कर्मियों की...

स्वास्थ्य एवं जनकल्याण को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, जनप्रतिनिधियों व कर्मियों की रही सक्रिय भागीदारी

0
21

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चखनी में किया गया। इस बैठक में विभिन्न स्तर के जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में चल रही योजनाओं की समीक्षा करना तथा जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं का समाधान निकालना रहा। बैठक में जिला कोऑर्डिनेटर रामजीत वर्मा ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने आशा, एएनएम और आंगनवाड़ी सेविकाओं को निर्देशित किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में अपनी भूमिका निभाएं।

वहीं एफसी अमित कुमार द्विवेदी एवं संजय दास ने भी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्य में पारदर्शिता और तत्परता बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान मुखिया, बीडीसी सदस्य एवं वार्ड सदस्यों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को बैठक में रखा। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, टीकाकरण अभियान को गति देने और कुपोषण से निपटने के लिए विशेष प्रयास किए जाने की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि वे प्रशासन के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास में सहयोग करेंगे।बैठक में एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और जमीनी स्तर पर आने वाली चुनौतियों से अवगत कराया। अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने तथा आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया। यह बैठक स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!