Tuesday, July 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास हरियाली से खुलेगा खुशहाली का मार्ग प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसानों को...

हरियाली से खुलेगा खुशहाली का मार्ग प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसानों को दिया टिप्स।

0
13

पर्यावरण संरक्षण को जीवन में आत्मसात करें।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

मझौलिया के पूर्व प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अबु लैश अनवर ने किसानों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि खेती और हरियाली एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो कृषि उत्पादन भी बेहतर होगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने अधिक से अधिक पौधारोपण, वर्षा जल संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उनकी प्राथमिकता किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज और कृषि संबंधी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना रही। विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पारदर्शी ढंग से पहुंचे, इसके लिए लगातार प्रयास किए गए। उनका मानना है कि आधुनिक कृषि तकनीक के साथ पर्यावरण संरक्षण को जोड़कर ही खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। अबुलैश अनवर ने अपने कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए किसानों, जनप्रतिनिधियों और कृषि विभाग के कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से कृषि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव हुआ और किसानों को इसका लाभ मिला। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाएं। इस अवसर पर नवपदस्थ प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी विवेक कुमार ने कहा कि कृषि विभाग किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह तत्पर है। उन्होंने किसानों से किसी भी कृषि संबंधी परेशानी में सीधे विभाग से संपर्क करने की अपील की और स्पष्ट किया कि किसी बिचौलिये के माध्यम से जाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी तथा सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ किसानों तक पहुंचाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!