Friday, July 10, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में 14 सिपाहियों को एएसआई पद पर पदोन्नति, वाल्मीकिनगर थाना के...

बगहा में 14 सिपाहियों को एएसआई पद पर पदोन्नति, वाल्मीकिनगर थाना के प्रमोद कुमार साह भी शामिल

0
18

बाल्मीकि नगर से नन्दलाल पटेल की रिपोर्ट

बगहा। बिहार पुलिस मुख्यालय, कार्मिक विभाग, पटना के आदेश के आलोक में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) उत्तीर्ण सिपाहियों को सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। इस क्रम में बगहा पुलिस जिले के कुल 14 सिपाहियों को एएसआई के पद पर प्रोन्नत किया गया है। इसी कड़ी में वाल्मीकिनगर थाना में पदस्थापित सिपाही प्रमोद कुमार साह को भी सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया। पदोन्नति की सूचना मिलते ही थाना परिसर में खुशी का माहौल बन गया। सहकर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पीटीसी उत्तीर्ण योग्य सिपाहियों को एएसआई पद पर पदोन्नति दी गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पदोन्नति से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और वे नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करते हैं। थानाध्यक्ष ने सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सेवा में बेहतर योगदान देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!