Friday, July 10, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वन विभाग की टीम पर हमला, आगजनी—7 नामजद व 150 अज्ञात पर...

वन विभाग की टीम पर हमला, आगजनी—7 नामजद व 150 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

0
20

बाल्मीकि नगर से नन्दलाल पटेल की रिपोर्ट


वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र अंतर्गत धनहिया गांव के समीप अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, आगजनी और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में वन विभाग ने 7 नामजद एवं करीब 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध वाल्मीकिनगर थाना में कांड संख्या 106/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी वनपाल सूरज कुमार राम के आवेदन पर दर्ज की गई है। एफआईआर के अनुसार, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर सरकारी टीम का विरोध करने लगे। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान जेसीबी मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया तथा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।

वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को कार्रवाई से पहले तीन बार नोटिस देकर वन भूमि खाली करने का निर्देश दिया गया था। उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के लिए भी पर्याप्त समय और अवसर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया।उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन कुछ लोग उग्र हो गए और हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया। रेंजर ने यह भी बताया कि इससे पूर्व इसी क्षेत्र में लगभग पांच एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!