विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
रामनगर (बगहा)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रामनगर प्रखंड के खटौरी पंचायत की मुखिया स्मिता चौरसिया को पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रदेश सचिव बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्मिता चौरसिया को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सम्मान उन्हें लंबे समय से किए जा रहे जनसेवा कार्यों और पार्टी के प्रति उनके समर्पण के कारण मिला है।

नियुक्ति के बाद स्मिता चौरसिया ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि जदयू की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगी।प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद खटौरी पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में जदयू कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं जिसमें जदयू के नेता सांसद सुनील कुमार, प्रभात रंजन सिंह, धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह, राकेश सिंह, दयाशंकर सिंह, श्याम बिहारी प्रसाद उर्फ मुन्ना गुप्ता, विमलेंदु उर्फ मुन्ना सिंह, उमा पटेल, भीष्म साहनी, निवेदिता मिश्रा, मुकेश कुमार शर्मा, जुगनू आलम, सहित कई समाजसेवियों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।






