मड़ियाहूं थाने का दरोगा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

0
IMG-20260709-WA0040.jpg

मुकदमे में नाम बढ़ाने के एवज में मांगी थी घूस, भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की टीम ने की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश से अमित कुमार शर्मा की रिपोर्ट

जौनपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) उत्तर प्रदेश की वाराणसी इकाई ने जौनपुर के मड़ियाहूं थाने में तैनात उपनिरीक्षक रामाश्रय प्रजापति को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक रामाश्रय प्रजापति पर एक मुकदमे में नाम बढ़ाने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी इकाई ने मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर कार्रवाई की।

टीम ने उपनिरीक्षक को उनके कार्यालय के निकट रिश्वत की रकम लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!