Friday, July 3, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास महिला स्वाभिमान बटालियन परिसर में 215 दिनों का प्रशिक्षण करने वाली 266...

महिला स्वाभिमान बटालियन परिसर में 215 दिनों का प्रशिक्षण करने वाली 266 महिला जवानों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

0
16

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर स्थित महिला स्वाभिमान बटालियन परिसर में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड समारोह के दौरान 215 दिनों का कठिन बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाली 266 महिला जवानों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। समारोह में प्रशिक्षुओं ने अनुशासन, परेड और प्रशिक्षण कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित अधिकारियों ने सराहना की। समारोह को संबोधित करते हुए कमांडेंट निर्मला कुमारी ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव के बावजूद प्रशिक्षकों और जवानों के समर्पण से सभी प्रशिक्षुओं को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी प्रशिक्षण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया गया और सभी महिला जवानों को शारीरिक, मानसिक एवं व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाया गया।


कमांडेंट ने बताया कि वर्ष 2025 बैच के अंतर्गत सीटीएस रामनगर से 62, जमालपुर से 9, कटिहार से 41, सिंगरताला से 62, मुजफ्फरपुर से 18, पटना से 16 तथा डुमराव से 68 प्रशिक्षुओं सहित कुल 266 महिला जवानों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर पासिंग आउट किया।
इस अवसर पर डीआईजी हर किशोर सिंह, बगहा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, कमांडेंट निर्मला कुमारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, प्रशिक्षक, जवान एवं आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नव नियुक्त महिला जवानों को शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ सेवा करने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!