गोपालगंज विजयीपुर से शंकर जी की रिपोर्ट
राज्य स्तरीय अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता में आदित्य यादव बने चैंपियन पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में आयोजित बिहार राज्य स्तरीय अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता में गोपालगंज जिले के विजयीपुर प्रखंड के होनहार पहलवान आदित्य यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर एक बार फिर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। विजयीपुर प्रखंड के चौमुखा गांव निवासी आदित्य यादव ने अपनी ताकत, तकनीक और बेहतरीन खेल कौशल का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर जीत का परचम लहराया। उनकी इस जीत से न केवल विजयीपुर बल्कि पूरे गोपालगंज जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

आदित्य यादव फिलहाल हरियाणा में विशेष प्रशिक्षण ले रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने छपरा में आयोजित राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था। लगातार कई राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में दमदार उपस्थिति दर्ज कराकर आदित्य अब युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनके दादा फैक्स अध्यक्ष राधा यादव, युवा नेता सुशील यादव, रामाश्रय पहलवान, डॉ. गामा यादव, कैप्टन राजनंदन यादव, नितेंद्र सिंह (जदयू प्रखंड अध्यक्ष) , हरिशंकर पटेल ,अमरेश यादव, सुदर्शन गिरी, सुनील यादव, वरिष्ठ राजनीतिज्ञ पारस यादव समेत कई स्थानीय गणमान्य लोगों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी और इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद आदित्य की यह सफलता यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और समर्पण से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
✨ आदित्य यादव की यह जीत सिर्फ एक पदक नहीं, बल्कि विजयीपुर और गोपालगंज के युवाओं के लिए प्रेरणा की नई मिसाल है।






