Monday, June 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास दोन कैनाल नहर के भीरीसिंगवा पुल में मिला बुजुर्ग महिला का शव,...

दोन कैनाल नहर के भीरीसिंगवा पुल में मिला बुजुर्ग महिला का शव, क्षेत्र में सनसनी

0
10

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के संतपुर सोहरिया पंचायत स्थित भीरिसिंगवा पुल के समीप सोमवार को दोन त्रिवेणी कैनाल नहर में एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला का शव नहर के तेज बहाव के साथ बहकर आया था।भीरिसिंगवा पुल के पास नहर किनारे पानी में गिरे सिमर (शाल्मली) के पेड़ की डालियों में शव आकर फंस गया। नहर में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी।
बाद में ग्रामीणों ने मृतका की पहचान बिसहा गांव निवासी राधिका देवी, पति हुमान महतो के रूप में की। ग्रामीणों के अनुसार राधिका देवी 28 जून से लापता थीं और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।
सूचना मिलते ही वाल्मीकि नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर महिला के नहर में बहकर आने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!