Sunday, June 28, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भालू से घायल युवती को वन विभाग द्वारा 24000 का मुआवजा राशि...

भालू से घायल युवती को वन विभाग द्वारा 24000 का मुआवजा राशि दिया गया

0
2

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वीटीआर के संतपुर वन क्षेत्र अंतर्गत संतपुर सोहरिया गांव की निवासी लीलावती देवी, जो खेत में काम करने के दौरान भालू के हमले में घायल हो गई थीं, उन्हें वन विभाग द्वारा ₹24 हजार की मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर वन विभाग की टीम ने ईडीसी (इको डेवलपमेंट कमेटी) संतपुर के सदस्यों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर वन एवं वन्यजीव संरक्षण में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की। बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष (ह्यूमन वाइल्डलाइफ इंटरैक्शन) को कम करने, वन्यजीवों से सतर्क रहने तथा किसी भी घटना की तत्काल सूचना वन विभाग को देने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि भालू के हमले में घायल लीलावती देवी को विभागीय प्रावधानों के तहत ₹24 हजार की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है और ग्रामीणों से वन एवं वन्यजीव संरक्षण में सक्रिय सहयोग की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!