Wednesday, March 4, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पंचायत के बिसहा टोला गांव में एस.सी.एस.टी विशेष विकास शिविर का हुआ...

पंचायत के बिसहा टोला गांव में एस.सी.एस.टी विशेष विकास शिविर का हुआ आयोजन।

0
152

इस शिविर में नहीं पहुंचे कई विभाग के अधिकारी।

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

बिहार में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति कल्याण विभाग द्वारा आयोजित बिहार महादलित विकास मिशन के पत्रांक 820 दिनांक 25 मार्च 2025 के द्वारा सभी जिलपदाधिकारी को निर्गत पत्र में दिनांक 14 अप्रैल बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जयंती से बिहार के सभी जिले में स्थित अनुसूची जाती एवं अनुसूचित जन जाति टोलो में सरकार के 22 महत्वकांक्षी योजना जिसमें राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, औपचारिक शिक्षा, आंगनबाड़ी, जन्म प्रमाण-पत्र,मृत्यु प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, शौचालय, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता योजना, ई-श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड,वास भूमि, बंदोबस्ती, सामाजिक सुरक्षा योजना, बुनियादी केंद्र से संबंधित जानकारी, नल जल योजना, गली -नाली, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन योजना, बिजली कनेक्शन, जीविका समूह सतत जीवकोपार्जन योजना, ग्रामीण कार्य विभाग एवं कुशल युवा प्रोग्राम के तहत जानकारी एवं लाभ प्रदान करना आदि कि शुरुआत की गई है।इसी क्रम में बुधवार को वाल्मीकिनगर पंचायत के बिसहा टोला गांव में कृषि समन्वयक अमरीश कुमार की अध्यक्षता में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया।इस बाबत जानकारी देते हुए कृषि समन्वयक अमरीश ने बताया कि बिहार में चल रहे एस.सी.एस.टी विशेष विकास शिविर के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति टोला में रह रहे वैसे महादलित जिन्हें सरकार की सभी 22 महत्वकांक्षी योजना से वंचित है,को चिन्हित करते हुए सभी सरकारी लाभ दिया जा रहा है।विडंबना है,कि इस विकाश शिविर में कई विभाग के स्टॉल नहीं लगे थे।नहीं लगने वाले स्टॉल में शिक्षा,राजस्व,गैस आपूर्ति,आधार,जन वितरण प्रणाली,कौशल विकास,मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूह भत्ता योजना, ई श्रम कार्ड,आयुष्मान कार्ड,आवास भूमि,बुनियादी केंद्र,नल जल योजना,जन धन योजना विभाग के न कोई अधिकारी न कर्मी मौजूद थे।इस मौके पर कार्यपालक सहायक विजय साहनी,विकास मित्र सरिता कुमारी,नगर परिषद बगहा विकास मित्र रुद्र शंकर राम,बबीता देवी,किसान सलाहकार ललन कुमार,टोला सेवक लोकनाथ राम,स्वक्षता प्रवेशक संदेश कुमार,रोजगार सेवक राजेश कुमार सहित कई अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!