Sunday, June 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास साधक को शक्तियां ऊर्जा और बल प्रदान करती हैं -पं-भरत उपाध्याय

साधक को शक्तियां ऊर्जा और बल प्रदान करती हैं -पं-भरत उपाध्याय

0
2

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने प्रवक्ता जितेंद्र मणि त्रिपाठी के नूतन गृह प्रवेश के अवसर पर कहा कि – कुल शक्ति – कुल परिवार की शक्ति जो कुल की रक्षा करेगी। वो सदैव आपकी समस्त कामनाएं पूर्ण करती है। रक्षा करती है। आपके शत्रु का विध्वंस करती है। यही वो शक्ति है जो आपको सबकुछ दे सकती है। स्थान शक्ति/ग्राम शक्ति – जिस स्थान पर आप निवास करते है उस जगह या ग्राम की जो मूल शक्ति होती है उसकी सेवा और आराधना करने से वो आपको सदैव सर्वोच्च सुख उस स्थान पर रहने पर देती है।

गुरु की शक्ति – गुरु की सेवा और पूजा के साथ पूर्ण समर्पण रखकर गुरु की जो इष्ट शक्ति है उसकी भी सेवा और पूजा करने पर वो साधक अनंजत कोटि सुख और समृद्धि प्रदान करती है।
इस अवसर पर पंडित महेश्वर उपाध्याय, पप्पू पाण्डेय, डॉ अजय पाण्डेय, एडवोकेट अक्षवर पाण्डेय, प्राचार्य देवेंद्र मणि त्रिपाठी,प्राचार्य शैलेन्द्र दत्त शुक्ला, राजशेखर, दिनेश कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!