वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि वाल्मीकि नगर के होटल स्काई ब्लू के अत्याधुनिक वैंक्वेट हॉल में एलआईसी की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी लगन, ईमानदारी और सौ प्रतिशत प्रयास के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
यह कार्यशाला मुजफ्फरपुर एलआईसी की डेवलपमेंट ऑफिसर एमबीओ दीपा दिलीप के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें उनके अधीन चयनित 31 फील्ड ऑफिसरों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को लक्ष्य प्राप्ति, ग्राहक सेवा, टीम भावना तथा कार्यक्षमता बढ़ाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां और व्यावहारिक सुझाव दिए गए।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करना चाहिए। साथ ही बदलते समय के अनुरूप स्वयं को विकसित करते हुए बेहतर प्रदर्शन पर जोर दिया गया।
होटल स्काई ब्लू के प्रबंधन ने बताया कि होटल अपनी उत्कृष्ट आवासीय व्यवस्था, आधुनिक सुविधाओं एवं बेहतर आतिथ्य सेवा के कारण पर्यटन और कॉर्पोरेट गतिविधियों के लिए लगातार पसंदीदा स्थल बनता जा रहा है। यही वजह है कि सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों के कार्यक्रमों के लिए भी होटल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कार्यशाला के उपरांत आगंतुक सदस्यों ने वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वीटीआर की प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और वन्य वातावरण की खुलकर प्रशंसा की। प्रतिभागियों ने कहा कि वाल्मीकिनगर का प्राकृतिक सौंद






