Monday, June 15, 2026
No menu items!
Google search engine
Home Uncategorized बगहा में यूरिया की किल्लत, किसानों ने किया सड़क जाम

बगहा में यूरिया की किल्लत, किसानों ने किया सड़क जाम

0
18

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा (प. चंपारण), सोमवार। प्रखंड क्षेत्र में यूरिया की कमी को लेकर किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को बड़ी संख्या में किसान यूरिया लेने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए। किसानों का आरोप है कि गांव स्तर पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें अनुमंडल मुख्यालय तक आना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, किसान आधार कार्ड और पहचान पत्र दिखाकर खाद गोदाम से यूरिया प्राप्त करने पहुंचे थे। लेकिन भीषण गर्मी के बावजूद घंटों इंतजार करने के बाद भी कई किसानों को यूरिया नहीं मिल सका। इससे नाराज किसानों ने कुछ समय के लिए बगहा अनुमंडल स्थित एनएच-727 सड़क को जाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन मौके पर पहुंचा और किसानों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद टोकन प्रणाली लागू की गई, जिससे किसानों को क्रमवार यूरिया वितरण किया गया।

प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद जाम समाप्त हुआ और किसान पुनः लाइन में लगकर यूरिया लेने लगे।किसानों का कहना है कि इस समय फसलों के लिए यूरिया अत्यंत आवश्यक है, लेकिन पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने के कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि नजदीकी किसान केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें इस तरह की परेशानियों से राहत मिल सके। वहीं प्रशासन का कहना है कि हर किसान तक यूरिया पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!