Wednesday, May 27, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास देर रात भीषण आग लगने से ग्रामीण रामाकांत राम का घर पूरी...

देर रात भीषण आग लगने से ग्रामीण रामाकांत राम का घर पूरी तरह जलकर हुआ खाक

0
2

बाल्मीकि नगर से नन्दलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर पंचायत के चरघरिया गांव में मंगलवार देर रात करीब 11 बजे भीषण आग लगने से ग्रामीण रामकांत राम का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के समय तेज आंधी चल रही थी, जिससे आग तेजी से फैलने लगी और पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। अगलगी की इस घटना में घर में रखा कपड़ा, राशन समेत अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास के घरों पर भी खतरा मंडराने लगा। सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास शुरू किया।


ग्रामीणों ने बाल्टी, मोटर और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। तेज हवा के कारण आग पर काबू पाने में काफी कठिनाई हुई। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग 4 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते सभी लोग एकजुट होकर प्रयास नहीं करते तो आग पूरे गांव में फैल सकती थी। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!