Wednesday, May 27, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा: अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती चांदनी कुमारी के नेतृत्व में बांध कार्यों की...

बगहा: अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती चांदनी कुमारी के नेतृत्व में बांध कार्यों की संयुक्त जांच

0
9

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल क्षेत्र में बाढ़ से पूर्व तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बगहा श्रीमती चांदनी कुमारी ने कार्यपालक अभियंता बाढ़ प्रमंडल पडरौना श्री राजेश कुमार, श्री बी.एस. पाल तथा पिपरासी, मधुबनी, भितहा एवं ठकराहा प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों के साथ बांधों पर कराए गए कार्यों का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रमंडल के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता भी मौजूद रहे। टीम ने बांध पर हुए रेनकट सहित अन्य कार्यों की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि रेनकट एवं अन्य शेष कार्यों को त्वरित गति से पूरा किया जाए, ताकि संभावित बाढ़ की स्थिति में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!