विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र में चाकू के बल पर लूट की एक बड़ी घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरकटियागंज पुरानी बाजार निवासी रमेश कुमार उर्फ मनोज कुमार जयसवाल (48 वर्ष) ने लिखित आवेदन देकर बताया कि जिओ पेट्रोल पंप बेतिया से दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें नरकटियागंज ले जाने के बहाने मोटरसाइकिल पर बैठाया।

रास्ते में कैथवलिया बरवाचाप पुलिया के पास सुनसान स्थान पर मोटरसाइकिल रोककर अपराधियों ने चाकू दिखाकर मारपीट की और 10 हजार रुपये नगद, टाइटन कंपनी की घड़ी, मोटोरोला और रेडमी मोबाइल लूटकर फरार हो गए।इस मामले में चनपटिया थाना कांड संख्या 197/26, धारा 309(4) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।






