Tuesday, May 26, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बाइक सवार ज्वेलरी दुकानदार से लूट, विरोध करने पर पुलिस से हाथापाई...

बाइक सवार ज्वेलरी दुकानदार से लूट, विरोध करने पर पुलिस से हाथापाई — एक गिरफ्तार

0
12

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

योगापट्टी (पश्चिम चंपारण), 24 मई 2026:
योगापट्टी थाना क्षेत्र में रविवार रात एक ज्वेलरी दुकानदार के साथ लूट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार मोहन सोनी (पिता– शंभू साह) रात्रि लगभग 8:30 बजे अपनी ज्वेलरी दुकान बंद कर फतेहपुर चौक से मोटरसाइकिल से अपने घर मच्छरगावां जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनका पीछा किया और गाली देते हुए रुकने को कहा। अचानक हुए इस घटनाक्रम से भयभीत होकर वे बाइक सहित अनियंत्रित होकर गिर पड़े। मौके का फायदा उठाते हुए अपराधियों ने उनकी बाइक में टंगा झोला, जिसमें नकदी और गहने रखे थे, छीन लिया और फरार हो गए।घटना के बाद पीड़ित द्वारा तत्काल 112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद योगापट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

तलाशी के दौरान हंगामा, पुलिस से हाथापाई


मामले की जांच के क्रम में पुलिस एक पूर्व अपराधी के घर तलाशी लेने पहुंची। इस दौरान परिजनों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और हाथापाई की घटना भी सामने आई।

मामला दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार


दोनों घटनाओं को लेकर योगापट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस कार्य में बाधा डालने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। लूट कांड के उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी एवं अनुसंधान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!