Saturday, May 23, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद जागा प्रशासन, वर्षों से बिना काम...

मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद जागा प्रशासन, वर्षों से बिना काम उठ रहा था सफाई का महीना?

0
18

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

मैंनाटाँड़ प्रखंड के पंचायत महुअवा सागरौवा अंतर्गत ग्राम-मझरिया में स्वच्छता अभियान की हकीकत सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से गाँव में कचरा उठाव कार्य शुरू ही नहीं हुआ, जबकि सफाई व्यवस्था के नाम पर कर्मचारी बहाल रहे। गाँव की गलियों और सड़कों पर कचरे का अंबार लगता रहा, मच्छर और गंदगी से लोग परेशान रहे, लेकिन जिम्मेदार विभाग मौन बना रहा। मामला तब गरमाया जब इसकी शिकायत मुख्यमंत्री स्पेशल सहयोग वेबसाइट पर की गई। शिकायत दर्ज होते ही ब्लॉक प्रशासन हरकत में आया। अब बड़ा सवाल यह है कि जब जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था थी ही नहीं, तो आखिर इतने सालों से किस काम का महीना उठाया जा रहा था? ग्रामीण अब सिर्फ जांच नहीं, बल्कि जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और स्थायी सफाई व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!