अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
शनिवार को मझौलिया पुलिस ने थाना कांड संख्या 458 ऑब्लिक 2026 के प्राथमिकी अभियुक्त अभियुक्त माधोपुर वार्ड नंबर 10 निवासी स्वर्गीय प्रभु दास के पुत्र चंदन दास और थाना कांड संख्या 462 ऑब्लिक 2026 बिहार मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत बेखबरा बिन टोली निवासी रोहित मुखिया के पुत्र शराब कारोबारी मनकेश्वर कुमार मुखिया को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उक्त जानकारी इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में अमन चैन शांति रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। शराबबंदी कानून तोड़ने वाले और कानून को अपने हाथों में लेने वाले को कतई नहीं छोड़ा जाएगा।






