आभूषण सहित दो मोबाइल की चोरी।
बारात देखना पड़ा महंगा।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
पड़ोस में आई बारात का आनंद उठाना उसे समय महंगा पड़ गया जब चोरों ने घर सुनसान
पाकर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार थाना क्षेत्र के बिरवा गांव वार्ड नंबर 12 निवासी अनवत राम के यहां बीती रात्रि बारात आई थी। पड़ोस में आई बारात को देखने के लिए गौरी यादव के परिवार वाले गए थे इसी दरमियान घर सुनसान पाकर अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। बरात देखकर वापस लौटे परिवार वालों ने पाया कि घर में चोरी हुई है।

पीड़ित गौरी यादव ने बताया कि चोरों ने सात थान
सोने का आभूषण दो थान चांदी का आभूषण और दो मोबाइल चोरी कर लिया है।
चोरी की घटना मिलते ही घर में हड़कंप मच गया। गौरी यादव ने बताया कि आभूषणों के डिब्बे को छत से नीचे फेंक दिया गया है जो सुबह में खोजबीन करने पर मिला। चोरी की इस घटना से पीड़ित परिवार सदमे में है। बताते चले की घटना की सूचना पाते ही 112 पुलिस टीम ने सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया।
इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि आवेदन मिलते ही अनुसंधान शुरू कर दिया जाएगा।






