Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पंचायत सहयोग शिविर में समस्याओं के समाधान हेतु लिए गए आवेदन

पंचायत सहयोग शिविर में समस्याओं के समाधान हेतु लिए गए आवेदन

0
16

प्रखंड के पांच पंचायतों में लगा सहयोग शिविर ।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के महोदीपुर, रतनमाला, महनागनी, धोकराहा एवं चनायनबांध पंचायतों में बिहार सरकार के निर्देश पर सब का सम्मान आसान जीवन कार्यक्रम के तहत पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। इसी कड़ी में महोदीपुर पंचायत भवन परिसर में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लखींद्र पासवान बेतिया विधायक रेणु देवी जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने शिविर की समीक्षा करते हुए कई लाभार्थियों को मामले से संबंधित निष्पादन होने के बाद प्रमाण पत्र दिए अपने संबोधन में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री पासवान ने कहा कि प्रत्येक महीना के तीसरा और अंतिम मंगलवार को शिविर का आयोजन सभी पंचायत में किया जाएगा

जहां आम जनता विभाग के पोर्टल तथा स्वयं आवेदन देंगे उनके सभी समस्याओं का निष्पादन कि दोनों के अंदर किया जाएगा वहीं जिला पदाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य विभाग और आम जनता के बीच आपकी समन्वय बनाए रखना है किसी व्यक्ति को कार्यालय या जहां-तहां चक्कर लगाने से से बचेंगे उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदन का निष्पादन कि दोनों के अंदर हर हालत में करना है अन्यथा कार्रवाई तय है
इस दौरान जिला एवं प्रखंड स्तर से संचालित सरकारी योजनाओं और मिलने वाली सुविधाओं से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं के निष्पादन के लिए आवेदन लिए गए। शिविर में राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, आवास योजना, नल-जल योजना, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिजली, सड़क तथा भूमि संबंधी मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी पंचायत के शिविर का निरीक्षण करते हुए जनहित में सराहनीय कदम बताया इस कार्यक्रम में प्रखंड श्रम परिवर्तन पदाधिकारी भीम कुमारन कार्यपालक सहायक जितेंद्र कुमार अफरोज कुमार अर्जुन कुमार जीविका समूह आंगनबाड़ी सेविका सहायिका समेत प्रखंड स्तरीय अधिकारी पुलिस प्रशासन मौजूद थे
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण वातावरण में पांच पंचायत में शिविर संपन्न हुआ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!