Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बाइक चोर को ग्रामीणों ने धुनाई कर पुलिस को सोपा।

बाइक चोर को ग्रामीणों ने धुनाई कर पुलिस को सोपा।

0
15


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

मझौलिया थाना क्षेत्र के जौकटिया गांव में बाइक चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर बिजली के पोल से बांध दिया और जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची मझौलिया पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जौकटिया ग्रामीण बैंक के समीप शेख सलाउद्दीन अपनी स्प्लेंडर बाइक खड़ी कर किसी काम से गए थे। इसी दौरान एक युवक कथित तौर पर मास्टर चाभी के सहारे बाइक खोलकर भागने की कोशिश करने लगा। ग्रामीणों की नजर पड़ते ही लोगों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर पकड़ लिया।


आरोप है कि पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी तथा उसे बिजली के पोल से बांध दिया। मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। बाद में स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मझौलिया पुलिस को दी।
पकड़े गए युवक की पहचान राममूर्ति कुमार, पिता चंदू साह, शिवराजपुर छड़की वार्ड संख्या 16 के रूप में हुई है। मामले को लेकर मझौलिया इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा पूरे मामले की जांच कर अग्रतर
कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!