Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बैंक के पासबुक की फोटो कॉपी देने गए छात्र के भाई की...

बैंक के पासबुक की फोटो कॉपी देने गए छात्र के भाई की प्रधानाध्यापक ने कर दी जम कर धुनाई।

0
14


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के गुदरा पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुदरा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक भोला प्रसाद यादव पर छात्र के भाई की पिटाई करने का आरोप लगा। घटना के बाद विद्यालय परिसर में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसे सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने नियंत्रित किया।
बताया जाता है कि रामबालक महतो का पुत्र करण कुमार अपने छोटे भाई के नामांकन से संबंधित बैंक पासबुक की फोटो कॉपी देने विद्यालय पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान प्रधानाध्यापक ने किसी बात को लेकर करण कुमार की जमकर पिटाई कर दी। परिजनों के अनुसार, बालक को बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया। करण कुमार के साथ गए विकेश कुमार को भी मारपीट का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन विद्यालय पहुंचे और प्रधानाध्यापक से पूछताछ की।

आरोप है कि इस दौरान प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की। महिलाओं के साथ अशोभनीय व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है।
मामला बढ़ने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराया।वहीं प्रधानाध्यापक भोला प्रसाद यादव ने भी थाना में आवेदन देकर छात्र एवं उसके परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर छात्र पक्ष ने भी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन दिया है।
थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!