Sunday, May 17, 2026
No menu items!
Google search engine
Home स्पोर्ट्स पंचायत स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मिला मंच: नितेश

पंचायत स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मिला मंच: नितेश

0
2

चंपापुर गोनौली में त्रिकोणीय क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा: प्रखंड दो अंतर्गत पंचायत चंपापुर गोनौली में एकदिवसीय त्रिकोणीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं युवा सामाजिक कार्यकर्ता नितेश कुमार द्वारा किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पंचायत के सभी खिलाड़ियों को एक साझा मंच प्रदान करना था, जिससे उनके बीच आपसी मनोबल बढ़े और वे एक-दूसरे से प्रेरणा लेकर भविष्य में आगे बढ़ सकें। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने आपसी समन्वय और खेल भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि नितेश कुमार ने खिलाड़ियों को मेडल, शील्ड और कप देकर सम्मानित किया तथा उन्हें खेल के क्षेत्र में निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि पंचायत का नाम खेल जगत में रोशन हो सके। इस मैच का संचालन आयुष अकादमी हरनाटांड़ के संस्थापक महेंद्र सर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में पंचायत के कुल 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से अनिल कुमार, अरविंद कुमार, शेखर, धर्मेंद्र सर, हीरामन, रवि, अमन, सुनील, देवेंद्र, वीरेंद्र, गुंजेश, हंसराज, आदित्य, श्यामनारायण, धनंजय, मत्येंद्र सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देने का माध्यम बना, बल्कि युवाओं में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!