Friday, May 15, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास चौतरवा थानाध्यक्ष रहे शुभम कुमार किए गए निलंबित, देखे क्या था वजह

चौतरवा थानाध्यक्ष रहे शुभम कुमार किए गए निलंबित, देखे क्या था वजह

0
4

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना के थानाध्यक्ष रहे शुभम कुमार को बगहा पुलिस जिला की SP ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उनके खिलाफ विभागीय स्तर पर गंभीर आरोपों की जांच चल रही थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि उन पर कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता का आरोप है।
हाल के दिनों में थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध और लंबित मामलों पर कार्रवाई न करने की कार्यशैली को लेकर शिकायतें सामने आई थीं। जिनपर कई संगीन मामलों में ढिलाई बरतने और शिकायतों के निष्पादन में देरी की बात सामने आई थी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित करने का निर्णय लिया। विभाग द्वारा आगे की जांच जारी है, और जांच रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल चौतरवा थाना में नए थानाध्यक्ष की तैनाती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।। इसके बाद एसपी ने शुभम कुमार को निलंबित कर दिया। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिसिंग में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र बगहा रहेगा। इस कार्रवाई से जिले के अन्य पुलिस पदाधिकारियों में भी हड़कंप मचा है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!