Friday, May 15, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भीतहा पुलिस की कार्रवाई: अपहरण कांड का आरोपी गिरफ्तार, शराब के साथ...

भीतहा पुलिस की कार्रवाई: अपहरण कांड का आरोपी गिरफ्तार, शराब के साथ तीन धराए

0
5

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पश्चिम चम्पारण जिले के भीतहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी और गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण कांड के एक आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीतहा थाना कांड संख्या 70/26 (अपहरण मामले) में अभियुक्त राजन राम (पिता स्व० मोहन राम), ग्राम मधुबनी गोला टोला, थाना धनहा, को छापेमारी के क्रम में गिरफ्तार किया गया। वहीं गश्ती एवं चेकिंग के दौरान शराब सेवन करते हुए अनिरुद्ध भर (पिता स्व० श्यामलाल भर), ग्राम भरपटिया एवं जोगिन्द्र निषाद (पिता स्व० किशुन बीन), ग्राम हथुअहवा, दोनों थाना भीतहा, को गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा पुलिस ने 129 पीस वंटी बबली देशी शराब (प्रति पीस 200 एमएल, कुल मात्रा 25.800 लीटर) के साथ हरेश पासवान (पिता बीरन पासवान), ग्राम मुराडीह टांड, थाना भीतहा, को भी गिरफ्तार किया है। इस संबंध में भीतहा थाना कांड संख्या 101/26 दर्ज कर सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बगहा न्यायालय भेजा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!