बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़/ गोपालगज ।मांझागढ़ थाना क्षेत्र में एक विद्यालय के सुरक्षा गार्ड पर शराब के नशे में धुत एक ब्यक्ति ने लाठी से हमला कर दिया । हमले में सुरक्षा गार्ड का सर फुट गया जिसके बाद उन्हें मांझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। यह घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र मथुरा साह के टोला इस्थित मुंगरहा मध्यविद्यालय के पास हुई विद्यालय के सुरक्षा गार्ड गोरख सहनी अपनी डियूटी पर थे । इसी दौरान इसी गांव के झुना सहनी शराब के नशे में वहां हंगमा कर रहा था । जब सुरक्षा गार्ड गोरख सहनी ने उसे हंगमा करने से रोकने का प्रयास किया तो झुना सहनी ने सुरक्षा गार्ड पर लाठी से हमला कर दिया हमले में सुरक्षा गार्ड के सर पर गम्भीर चोट आई और उनका सर फुट गया घायल अवस्था मे , उन्हें मांझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु ले जाया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है । सुरक्षा गार्ड गोरख सहनी ने बताया कि इलाज करा लेने के बाद घटना के सबंध में आवश्यक कानूनी करवाई करने हेतु मांझागढ़ पुलिस को सूचना देगे ।






