Monday, April 6, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मधुबनी के बच्चों में भी प्रतिभा का खजाना – विजया सिंह

मधुबनी के बच्चों में भी प्रतिभा का खजाना – विजया सिंह

0
2

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


मधुबनी,गंडक पार के मधुबनी प्रखंड अवस्थित पीएम श्री राजकीय कृत हरदेव प्रसाद उच्च माध्यमिक विद्यालय मधुबनी में वार्षिकोत्सव के साथ माध्यमिक वार्षिक परीक्षा में राज्य में 14वां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र आदर्श कुमार तथा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाली नंदनी कुमारी को मेडल , प्रशस्ति पत्र, एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ-ही हर वर्ग में उत्तीर्ण प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान रखने वाले छात्राओं को विद्यालय परिवार के तरफ से आयोजित इस समारोह में सम्मानित किया गया।

विद्यालय के छात्राओं ने बिहार गीत पर एक लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । जिसने सभी अतिथिगण आगंतुको का मन मोह लिया। अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड प्रमुख मधुबनी, श्रीमती विजया सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उमेश कुमार, पूर्व प्रखंड प्रमुख उदय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से बच्चों को मेडल प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में प्रमुख मधुबनी ने कहा कि यहां के बच्चों में भी प्रतिभा का खजाना है। वह किसी से कम नहीं है।

उन्हें अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शन करने का अवसर मिलना चाहिए। अब यहां के बच्चे भी पटना में पढ़ने वाले बच्चों के समान अंक पा रहें हैं। इसके लिए हम सभी भी मिलकर प्रयास करेंगे कि इन्हें शिक्षा का अच्छा माहौल मिले और यह अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उमेश कुमार ने कहा कि जो बच्चे प्रथम स्थान प्राप्त करते हैं उन्हें सरकार की तरफ से 10 हजार रूपए प्रोत्साहन के रुप में मिलता है।  इंटर में उत्तीर्ण छात्रों को ₹25000 सरकार के तरफ से दिया जाता है। बच्चे मन लगाकर पढ़ें, विद्यालय का और क्षेत्र का‌ नाम रोशन करें।यही शुभकामना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी ने सभी अतिथियों ,अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया और छात्रों को मनोयोग से पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि भोला चौहान, प्रोफेसर नरेंद्र प्रताप सिंह, इंद्रासन सिंह, सुनील कुमार यादव, सुनील गुप्ता, सुरेश प्रसाद गुप्त, मनोज कुमार, सुधीर रंजन ,नवीन राय आदि अतिथि , अभिभावकों के साथ ही विद्यालय के शिक्षक निसारुल अंसारी, देवानंद मिश्र वरुण तिवारी विपिन कुमार अख्तर हुसैन, सुधीर चतुर्वेदी,शाकिर अंसारी, प्रशांत सागर गुप्त, नितिन कुमार , नीरज त्रिपाठी,सनी सिंह यादव, राघवेंद्र प्रतापअमरेंद्र कुमार, पूजा मद्धेशिया, सावित्री कुमारी, राजेश सिंह, पलक, नीलम, प्रभा कुमारी, विपिन तिवारी, सरफराज,छात्र- छात्रा उपस्थित थे। मंच का संचालन आचार्य नीरज कुमार त्रिपाठी ने किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति करण प्रभा श्रीवास्तव ने कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!