विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा प्रखंड स्थित एस एस बी एस हाई स्कूल मेहुड़ा बगहा -1 की छात्रा रागिनी कुमारी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित 2026 की परीक्षा में 471 अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रागिनी कुमारी को आज विद्यालय परिवार द्वारा एक सादे समारोह में प्रधानाचार्य चार्ली राफेल द्वारा मिठाई खिलाकर तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर वरीय शिक्षक मोहम्मद सफिउल्लाह ने कहा कि छात्रों की उपलब्धि से शिक्षकों और अभिभावकों का मान सम्मान बढ़ता है, साथ ही बच्चों में पढ़ने के प्रति सकारात्मक सोच बढ़ती है।

इस अवसर पर रविशंकर प्रसाद, प्रमोद कुमार सिंह, संजय सिंह, अंकित कुमार, महेश कुमार, शौकत अंसारी, पुष्पक यादव, रंजीत कुमार, मनीषा कुमारी, रंजन मणि त्रिपाठी , शिम्पी शुक्ला, संजू कुमारी ,रुखसाना खातून सहित सभी छात्र-छात्राओं ने रागिनी कुमारी का करतल ध्वनि से स्वागत किया। पूर्व प्राचार्य पंडित भरत उपाध्याय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि- बच्चों के पुरस्कृत होने पर शिक्षक गण के पठन-पाठन का सही ढंग से मूल्यांकन होता है। पुरस्कार केवल सफलता का प्रतीक है, असली उपलब्धि निरंतर प्रयास और अनुशासन है।हमें गर्व है बच्चों एवं शिक्षकों पर जो कड़ी मेहनत के साथ विद्यालय को शानदार सफलता दिलाये हैं ।रागिनी कुमारी को बहुत-बहुत बधाई।






