Tuesday, March 31, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन अपने गुरु जी को सम्मानित करते हुए मुझे गर्व हो रहा है-विशाल...

अपने गुरु जी को सम्मानित करते हुए मुझे गर्व हो रहा है-विशाल यादव

0
12

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


मधुबनी, बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय के निवास पर यशस्वी शिष्य राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार प्राप्त विशाल यादव ने अपने गुरु जी को सम्मानित करते हुए कहा कि मेरा जीवन बनाने में गुरुजी की अहम भूमिका रही है। आप 19 मार्च को स्वागत समारोह में मुझे आशीर्वाद दिये थे, तभी से गुरु दर्शन की प्रबल इच्छा थी।आज मैं अपने गुरुवर को सम्मानित करते हुए ऐसा गर्व महसूस कर रहा हूं जैसा राष्ट्रपति द्वारा वीरता पदक गैलेंट्री मेडल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के हाथों से प्राप्त करते हो रहा था।

मैं परम भाग्यशाली हूं की अपने गुरुजन और परिजन का आशीर्वाद सदैव प्राप्त कर रहा हूं।
इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय “गुरु जी”ने कहा कि-शिष्य के उत्कृष्ट कार्य से गुरु का मान स्वत: बढ़ जाता है। राष्ट्रसेवा में लगे सभी शिष्यों को हृदय से अभिनंदन। विशाल जी को हम सभी की तरफ से अनंत शुभकामनाएं, शुभाशीष।
इस अवसर पर संतोष सिंह राठौर, अम्बरीष मणि, घनश्याम मणि,श्री नारायण मणि,धीरेंद्र मणि त्रिपाठी, डिम्पू मणि,नौशेर सर, चंद्रांशु सिंह पल्लवी सिंह दिनेश कुमार गुप्ता आदि विशिष्ट लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!