Tuesday, March 31, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन गाजे-बाजे एवं हाथी-घोड़े के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

गाजे-बाजे एवं हाथी-घोड़े के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

0
3

बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

मांझांगढ़ , (गोपालगंज ) प्रखंड के बलुआ टोला में आयोजित तीन दिवसीय श्री हनुमते महायज्ञ के प्रथम दिन गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े एवं आकर्षक झांकियों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में कन्याओं एवं महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव का भ्रमण किया। कलश यात्रा में पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, वहीं हाथी-घोड़े आकर्षण का केंद्र बने रहे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के जयघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया,यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन, प्रवचन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीणों की भारी भीड़ के बीच यह कलश यात्रा आकर्षण का केंद्र बनी रही और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!